बजरंग पूनिया को ट्रायल्स में मिली हार, पेरिस ओलंपिक्स के लिए क्वॉलिफाई करने से चूके
टोक्यो ओलंपिक्स के कांस्य विजेता पहलवान बजरंग पूनिया को नैशनल सेलेक्शन ट्रायल्स में हार का सामना करना पड़ा है और वह पेरिस ओलंपिक्स के क्वॉलिफिकेशन रेस से बाहर हो गए हैं। 65-किलोग्राम भारवर्ग के सेमीफाइनल में रोहित कुमार ने बजरंग को 9-1 से हराया। टोक्यो ओलंपिक्स के रजत विजेता पहलवान रवि दहिया भी क्वॉलिफिकेशन रेस से बाहर हो गए हैं।
read more at जनसत्ता


