Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में एकतरफा प्यार में शादीशुदा युवक ने पेचकस से की थी नर्सिंग की छात्रा की हत्या

short by उमंग शुक्ला / on Saturday, 16 March, 2024
इटावा (यूपी) स्थित सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी की नर्सिंग की एक छात्रा की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी शादीशुदा है और वह छात्रा से एकतरफा प्यार करता था। बकौल पुलिस, वह छात्रा को कॉलेज से बाहर ले गया था और बहस होने पर उसने गले में पेचकस घोंप दिया।