राजस्थान में स्कूल से लौट रही नाबालिग का 4 युवकों ने किया यौन उत्पीड़न, उसने की खुदकुशी
धौलपुर (राजस्थान) में 4 युवकों द्वारा कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किए जाने के बाद शुक्रवार को एक 16-वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बकौल पुलिस, स्कूल से घर जाते समय बाइक सवार आरोपियों ने 9वीं की छात्रा को रोककर उसका यौन उत्पीड़न किया था। लड़की के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने 2 आरोपियों को पकड़ लिया।
read more at Hindustan Times


