Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार के कौन-कौनसे ज़िलों में कल हो सकती है मूसलाधार बारिश?

short by शिव / on Monday, 7 August, 2023
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पटना केंद्र के मुताबिक, बिहार के सीतामढ़ी, मधुबनी, मुज़फ्फरपुर, सहरसा, कटिहार और पूर्णिया ज़िले के एक या दो स्थानों पर 8 अगस्त को मूसलाधार बारिश की आशंका है। बकौल आईएमडी, किशनगंज, पश्चिम चंपारण, सारण, गोपालगंज और वैशाली ज़िले में एक या दो स्थानों पर मंगलवार को भारी बारिश हो सकती है।