बिहार में चुनाव ड्यूटी से लौट रहे पुलिस के जवानों की बस की ट्रक से हुई टक्कर, 20 जवान हुए घायल
बिहार के मुज़फ्फरपुर में बुधवार को लोकसभा चुनाव की ड्यूटी से लौट रहे पुलिस जवानों की बस की एक ट्रक से ज़ोरदार टक्कर हो गई जिसमें 20 से अधिक जवान घायल हो गए। एक घायल पुलिसकर्मी ने बताया कि वे समस्तीपुर से चुनाव ड्यूटी से लौट रहे थे व हादसे में घायल जवानों में से 3 की हालत गंभीर है।
read more at हिन्दुस्तान


