बिहार में बीजेपी ने ज़हरीली शराब से 5 लोगों की मौत का किया दावा, डीएम ने दी सफाई
बिहार के गोपालगंज में अलग-अलग गांवों में 48 घंटों में 5 लोगों की मौत हो गई है। इसे लेकर बीजेपी के प्रदेश महासचिव मिथिलेश कुमार तिवारी ने दावा किया कि ये मौतें ज़हरीली शराब से हुई हैं और पुलिस मामला दबा रही है। वहीं, ज़िलाधिकारी नवल किशोर चौधरी ने कहा कि पांचों की मौत अलग-अलग बीमारियों के कारण हुई है।
read more at ABP न्यूज़


