2023 में अपने 48,000 कर्मचारियों में से 10% की छंटनी करेगी चिप निर्माता कंपनी माइक्रॉन
चिप निर्माता कंपनी माइक्रॉन टेक्नोलॉजी ने सेमीकंडक्टर मार्केट में सप्लाई-डिमांड में असंतुलन का हवाला देते हुए कहा है कि वह 2023 में अपने 48,000 कर्मचारियों में से 10% की छंटनी करेगा। माइक्रॉन ने अपनी बिक्री में गिरावट का अनुमान लगाया है। कंपनी ने मौजूदा तिमाही में विश्लेषकों द्वारा जताई गई संभावना से भी अधिक घाटा होने का अनुमान लगाया है।
read more at Reuters


