सोशल मीडिया के ज़रिए हथियार की बिक्री के आरोप में हरियाणा में शख्स गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने फेसबुक पर हथियार बेचने के आरोप में हितेश राजपूत (38) नामक शख्स को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने फेक प्रोफाइल बनाकर राजपूत से संपर्क किया और हथियार खरीदने की डील की। बकौल अधिकारी, “उसके तार पाकिस्तानी समूहों और प्रतिबंधित संगठनों से भी जुड़े हैं। हम उसकी जांच कर रहे हैं।”


