शादी समारोह में खाना खाने के बाद एमपी में 100 से अधिक लोग हुए बीमार
धार (मध्य प्रदेश) में शुक्रवार को एक शादी समारोह में खाना खाने के बाद 100 से अधिक लोग बीमार हो गए। बीएमओ ब्रह्माराज कौशल के मुताबिक, खाना खाकर सभी लोग उल्टी करने लगे जिसके बाद 20 लोगों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि अन्य का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सभी लोग खतरे से बाहर हैं।
read more at हिन्दुस्तान


