बिहार में बाइक लूटने की कोशिश में बदमाशों ने महिला को मारा डंडा, हुई मौत
सुपौल (बिहार) में शनिवार को बाइक लूटने की कोशिश के दौरान बदमाशों ने बाइक सवार महिला को डंडे से मारा जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान आशा देवी (45) के रूप में हुई है। परिजन के अनुसार, महिला अपने पति के दोस्त के घर से भोज खाकर एक युवक संग वापस लौट रही थी तभी यह घटना घटी।
read more at हिन्दुस्तान


