तालिबान की वजह से बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे हैं हमले: दिलीप घोष
बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष के मुताबिक, अफगानिस्तान में तालिबान सरकार बनने से बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार बढ़ा है। उन्होंने कहा, "अफगानिस्तान के घटनाक्रमों ने बांग्लादेश में आतंकी संगठनों के लिए प्रेरणा के रूप में काम किया है।" बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हुए हमलों के विरोध में बीजेपी नेताओं ने मंगलवार को जंतर-मंतर (दिल्ली) पर धरना दिया।
read more at हिन्दुस्तान


