Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

वीआईपी के काफिले के लिए नहीं रोका जाएगा ट्रैफिक: एचसी की फटकार के बाद तमिलनाडु सरकार

short by shashank mishra / on Wednesday, 20 October 2021
तमिलनाडु सरकार ने मुख्यमंत्री सहित वीआईपी के काफिले के गुज़रने के दौरान यातायात नहीं रोकने का फैसला किया है। दरअसल, 1 अक्टूबर को आर.ए. पुरम में कार्यक्रम के लिए ट्रैफिक रोका गया था जिसमें मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन भी शामिल हुए थे। इसमें मद्रास हाईकोर्ट के जज की कार भी रोकी गई थी जिसके बाद उन्होंने पुलिस को फटकार लगाई थी।
read more at भाषा