दिल्ली में कोविड-19 के 1,114 नए मामले सामने आए, पॉज़िटिविटी रेट घटकर 2.28% हुआ
दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 1,114 मामले सामने आए जबकि 12 मौतें दर्ज हुईं। मंगलवार शाम को जारी बुलेटिन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में पॉज़िटिविटी रेट घटकर 2.28% हो गया जो सोमवार को 2.62% दर्ज हुआ था। दिल्ली में कोविड-19 के सक्रिय मामले घटकर 6,908 हो गए हैं जबकि कोविड-19 से अब तक 26,010 मौतें हुई हैं।
read more at Twitter


