गुजरात व महाराष्ट्र के स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दीं शुभकामनाएं
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुजरात व महाराष्ट्र के स्थापना दिवस पर सोमवार को प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा कि गुजरात व महाराष्ट्र की धरती महात्मा गांधी, सरदार पटेल, छत्रपति शिवाजी महाराज व बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जैसी महान विभूतियों की भूमि है। बकौल राष्ट्रपति, गुजरात के उद्यमी और उन्नतिशील लोगों ने देश के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
read more at भाषा


