मोनू मानेसर के साथ तस्वीर वायरल होने के बाद पुलिस अफसर पर राजस्थान सरकार ने की कार्रवाई
राजस्थान सरकार के गृह विभाग ने अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त विपिन शर्मा को एपीओ (अग्रिम आदेशों तक पदस्थापन आदेश की प्रतीक्षा) कर दिया है। अफसर पर यह कार्रवाई बजरंग दल के सदस्य व गौरक्षक मोनू मानेसर के साथ उनकी तस्वीर वायरल होने के बाद हुई है। गौरतलब है कि भरतपुर के नासिर-जुनैद हत्याकांड में मोनू मानेसर आरोपी है।
read more at हिन्दुस्तान


