Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया का चुनाव रद्द करने को लेकर वोटर ने हाईकोर्ट में दायर की याचिका

short by मनजीत सिंह / on Saturday, 22 July, 2023
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का चुनाव रद्द करने को लेकर हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। वरुणा विधानसभा के मतदाता की याचिका में कांग्रेस की मुफ्त सुविधाओं की गारंटी को जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 123 (2) के तहत रिश्वतखोरी और अनुचित प्रभाव बताया गया। बकौल याचिका, ये गारंटी सिद्धारमैया को वरुणा से जिताने के लिए दी गईं।