Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

वोटर आईडी अनिवार्य करने वाले पूर्व ब्रिटिश पीएम जॉनसन मतदान के समय भूले आईडी, लौटाए गए

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Friday, 3 May 2024
पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को फोटो पहचान पत्र साथ न लाने पर उनके मतदान केंद्र पर वोट डालने से रोक दिया गया। रिपोर्ट्स हैं कि जॉनसन साउथ ऑक्सफोर्डशर में स्थानीय चुनावों में वोट डालने गए थे। गौरतलब है कि जॉनसन ने ही अपने कार्यकाल में मतदान के लिए फोटो पहचान पत्र की अनिवार्यता लागू की थी।
read more at The Independent