किसानों के प्रदर्शन के दौरान गोली चलाने का आदेश नहीं दिया था: अनिल विज
हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कहा है कि किसानों के 'दिल्ली चलो' प्रदर्शन के दौरान किसानों पर गोली चलाने का आदेश उन्होंने नहीं दिया था। उन्होंने कहा, "किसानों पर गोली किसी के भी आदेश से चली, मैं उस समय गृह मंत्री था...उसकी ज़िम्मेदारी लेता हूं।" विज ने अंबाला में चुनाव प्रचार के दौरान किसानों से बातचीत की।
read more at ABP न्यूज़


