गुलशन ग्रोवर की तरह दिखते हैं कमलनाथ, विलेन की जगह ले सकते हैं: एमपी के कृषि मंत्री
मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक्टर बताए जाने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ, गुलशन ग्रोवर की तरह दिखते हैं इसलिए वे विलेन के रूप में ग्रोवर की जगह ले सकते हैं। उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री शिवराज असली नायक हैं, जिन्होंने मध्य प्रदेश का भाग्य बदल दिया।"
read more at Public


