Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली पुलिस ने धार्मिक जुलूस के मद्देनज़र 8-10 जनवरी तक के लिए जारी की ट्रैफिक एडवाइज़री

short by अनुज श्रीवास्तव / on Sunday, 8 January, 2023
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 8-10 जनवरी के बीच सूफी ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 811वें उर्स-ए-मुबारक के लिए धार्मिक जुलूस निकाले जाने के मद्देनज़र एडवाइज़री जारी की है। रविवार को यात्रियों ने शहर के कई हिस्से में ट्रैफिक जाम की शिकायत की थी। दिल्ली गेट, आईटीओ, मटिया महल और मथुरा रोड व अन्य क्षेत्रों के पास ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है।