रहमान से कहा था कि खराब गाना बनाना है: 'रॉकस्टार' के गाने 'शहर में हूं...' को लेकर इम्तियाज़
फिल्ममेकर इम्तियाज़ अली ने फिल्म 'रॉकस्टार' के गाने 'शहर में हूं मैं तेरे' को लेकर एक किस्सा साझा किया है। उन्होंने 'फीवर एफएम' से कहा, "हमने (म्यूज़िक कंपोज़र) एआर रहमान सर से कहा था, 'एक खराब गाना बनाना है'।" इम्तियाज़ ने बताया, "मैंने उनसे कहा था, 'ऐसा गाना (बनाना है) जो यूपी और बिहार में कमाल कर दे।"


