Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

लोकसभा की कार्यवाही बाधित करने को लेकर एक दिन में 30 से अधिक विपक्षी सांसद किए गए निलंबित

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Monday, 18 December, 2023
लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी समेत 30 से अधिक विपक्षी सांसदों को सोमवार को संसद के शेष शीतकालीन सत्र के लिए लोकसभा से निलंबित कर दिया गया। इन सांसदों को पिछले हफ्ते संसद में हुई सुरक्षा चूक के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान लोकसभा की कार्यवाही बाधित करने को लेकर निलंबित किया गया है।