Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी के बुलंदशहर में भीषण गर्मी से बेहोश हुए बंदर की हेड कॉन्स्टेबल ने बचाई जान

short by उमंग शुक्ला / on Sunday, 26 May, 2024
बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) के छतारी थाना परिसर में एक हेड कॉन्स्टेबल ने सीपीआर देकर एक बंदर की जान बचाई है जिसका वीडियो सामने आया है। दरअसल, पेड़ पर बैठा बंदर भीषण गर्मी के चलते बेहोश होकर नीचे गिर गया था और हेड कॉन्स्टेबल ने बंदर के मुंह पर पानी डालकर उसे सीपीआर दिया। इसके बाद बंदर को होश आ गया।