दुनिया के सबसे लंबे क्रूज़ की पहली यात्रा का असम में हुआ समापन, सरकार ने शेयर की तस्वीर
दुनिया का सबसे लंबा रिवर क्रूज़ 'एमवी गंगा विलास' मंगलवार को डिब्रूगढ़ (असम) पहुंचा जिसके साथ ही इसकी 50-दिनों की पहली यात्रा का समापन हो गया। इस क्रूज़ ने 13 जनवरी को वाराणसी से अपनी यात्रा शुरू की थी और इस बीच यह 5 राज्यों से गुज़रा। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने यात्रा समापन पर सभी यात्रियों का स्वागत किया।


