Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अस्पताल में भर्ती प्रशांत किशोर का अनशन तुड़वाने पहुंचे BPSC अभ्यर्थी, उन्होंने किया इनकार

short by अपर्णा / on Wednesday, 8 January, 2025
पटना में बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में आमरण अनशन कर रहे जन सुराज पार्टी के संयोजक प्रशांत किशोर का अनशन तुड़वाने के लिए अभ्यर्थियों का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को अस्पताल पहुंचा। उन्होंने अनशन तोड़ने से इनकार करते हुए कहा, "जब तक मांगें पूरी नहीं होती अनशन जारी रहेगा।" गौरतलब है, तबीयत बिगड़ने के बाद से वह अस्पताल में भर्ती हैं।