Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

600 साल पहले पेरू में 'बलि' चढ़ाए गए बच्चों के मिले अवशेष

short by उमंग शुक्ला / on Saturday, 5 October 2024
पुरातत्वविदों ने पेरू के ट्रुजिलो में लगभग चार दर्जन बच्चों के अवशेषों की खोज की है जिनके बारे में माना जाता है कि 600 साल पहले उनकी बलि दी गई थी। एक पुरातत्ववेत्ता ने कहा, "कई अवशेषों के स्टर्नम और कुछ की पसलियों पर कट के निशान हैं।" पास ही 2 वयस्कों और 9 लामाओं के अवशेष भी मिले हैं।
read more at Reuters