बिहार में पुलिसकर्मियों की बाइक व पिस्टल लूटकर भागे बदमाश, लूटपाट रोकने पहुंची थी पुलिस
गया (बिहार) में रविवार को कुछ बदमाश पुलिस की डायल 112 की टीम से उनकी बाइक और पिस्टल लूटकर फरार हो गए। दरअसल, लूटपाट की शिकायत मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी और तभी पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट कर बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। एसडीपीओ सुनील पांडे ने बताया कि बाइक बरामद कर ली गई है।
read more at हिन्दुस्तान


