सरफराज़, जुरेल और दयाल को ईरानी कप के लिए भारतीय टीम से किया गया रिलीज़
भारत-बांग्लादेश में जारी दूसरे टेस्ट मैच के बीच भारतीय टीम में शामिल सरफराज़ खान, ध्रुव जुरेल और यश दयाल को ईरानी कप में हिस्सा लेने के लिए टीम से रिलीज़ कर दिया गया है। दरअसल, ईरानी कप 2024 का मैच 1 अक्टूबर से मुंबई और शेष भारत के बीच खेला जाएगा। मैच में सरफराज़ खान मुंबई की तरफ से खेलेंगे।
read more at इंडिया टीवी


