Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जिस कंपनी में था सिक्योरिटी गार्ड, वहीं सॉफ्टवेयर इंजीनियर बना शख्स; प्रेरणादायक कहानी वायरल

short by खुशी / on Saturday, 11 October, 2025
तमिलनाडु निवासी अब्दुल आलिम नामक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की प्रेरणादायक कहानी का एक पुराना लिंक्डइन पोस्ट वायरल हो रहा है। केवल 10वीं पास आलिम ने बताया, "2013 में सिर्फ ₹1,000 लेकर घर से निकला था...2-महीने सड़कों पर भटककर ज़ोहो में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी मिली...12-घंटे शिफ्ट के बाद कोडिंग सीखी...ऐप बनाया जो मैनेजर को पसंद आया...इंटरव्यू पास कर नौकरी हासिल की।"