यूपी के कुशीनगर में जन्मीं 17 बच्चियों का नाम रखा गया 'सिंदूर'
'ऑपरेशन सिंदूर' से प्रभावित होकर कुशीनगर मेडिकल कॉलेज (यूपी) में 2 दिनों के अंदर जन्मीं 17 नवजात बच्चियों का नाम उनके परिजन ने 'सिंदूर' रख दिया है। एक बच्ची की मां ने कहा, "अब 'सिंदूर' एक शब्द नहीं बल्कि एक भावना है।" गौरतलब है, 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाया था।
read more at दिप्रिंट


