लैंडिंग से पहले विमान पर गिरी बिजली, धमाके के साथ केबिन में फैली तेज़ रोशनी; वीडियो वायरल
चिली में एंटोफगास्टा-सैंटियागो LATAM एयरलाइंस की उड़ान पर लैंडिंग से कुछ मिनट पहले बिजली गिरी जिसका वीडियो वायरल है। तेज़ धमाके और केबिन में चमकदार रोशनी से यात्री चौंक गए। हालांकि, विमान सुरक्षित उतरा और किसी यात्री के घायल होने की खबर नहीं है। एयरलाइन ने कहा कि विमान ऐसी घटनाओं का सामना करने के लिए बनाए जाते हैं।
read more at Times Now


