Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारत के कई राज्यों के सरकारी अस्पतालों में सप्लाई की गई टेलकम पाउडर से बनी ऐंटीबायोटिक दवाएं

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Tuesday, 24 September, 2024
महाराष्ट्र के नागपुर में सरकारी अस्पतालों को आपूर्ति की गई ऐंटीबायोटिक दवाओं में स्टार्च और टेलकम पाउडर मिले होने की बात सामने आई है। नकली ऐंटीबायोटिक्स हरिद्वार की लैब में बने थे जिनकी आपूर्ति महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और झारखंड समेत देश के कई सरकारी अस्पतालों में हुई थी। नकली दवा आपूर्ति मामले की चार्जशीट में इसका खुलासा हुआ है।