Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ऐक्ट्रेस सोन्या अयोध्या ने पाकिस्तान के लिए जताई चिंता, देवोलीना भट्टाचार्जी ने लगाई फटकार

short by अपर्णा / on Sunday, 11 May, 2025
ऐक्ट्रेस सोन्या अयोध्या ने कुछ दिनों पहले एक सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट लिखा था, "पाकिस्तान के लोगों के लिए प्रार्थना कर रही हूं।" अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी ने सोन्या के कमेंट का स्क्रीनशॉट शेयर कर उन्हें जमकर फटकार लगाई है। देवोलीना ने सोन्या व मुंबई पुलिस को टैग कर लिखा, "हमारी टीवी इंडस्ट्री इन जैसे पाखंडियों से भरी हुई है।"