हूटर और प्रेशर हॉर्न पर यूपी हाईकोर्ट सख्त, साइलेंस जोन तय करने का दिया निर्देश
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को हूटर और प्रेशर हॉर्न के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए 3 महीने के भीतर मानक तय करने का निर्देश दिया है। अदालत ने ध्वनि प्रदूषण पर चिंता जताते हुए कहा कि नियमों का प्रभावी पालन जरूरी है। मामले में कोर्ट ने संबंधित अधिकारियों को उचित कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
read more at Livehindustan


