जेडीयू में शामिल हुए झारखंड के पूर्व मंत्री राजा पीटर
झारखंड के पूर्व मंत्री गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर सोमवार को जेडीयू में शामिल हो गए। जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा ने दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में पीटर को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। पीटर ने 2009 के झारखंड विधानसभा चुनाव में तमाड़ विधानसभा सीट से जेडीयू के टिकट पर चुनाव जीता था।
read more at भाषा


