बिकनी पहनने से मना करने पर एक फोटोग्राफर ने फोटोशूट नहीं किया था: मनीषा कोइराला
अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने बताया है कि शुरुआत में फोटोशूट के लिए बिकनी पहनने से मना करने पर फेमस फोटोग्राफर ने उनकी तस्वीरें खींचने से मना किया था। उन्होंने कहा, "मैंने बोला...अगर फिल्मों के लिए मुझे यह रास्ता अपनाना होगा तो मुझे ऐसा नहीं करना। फोटोग्राफर ने कहा था कि 'जो मिट्टी पिघलने से शर्माती हो उसकी मूर्ति कैसे बनाएं'।"


