घने कोहरे से उ. भारत में रेल सेवाएं हुईं प्रभावित, देरी से चल रहीं 14 से अधिक ट्रेन
घने कोहरे से कम दृश्यता के कारण उत्तर भारत में रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं। शनिवार सुबह तक 14 से अधिक ट्रेनें देरी से गंतव्य स्थान पर पहुंचीं। कोहरे के कारण उत्तर भारत में कई ट्रेन 30 मिनट से लेकर 2-घंटे तक की देरी से चल रही हैं। प्रभावित ट्रेनों में गोरखधाम एक्सप्रेस, विक्रमशिला एक्सप्रेस और कैफियत एक्सप्रेस शामिल हैं।
read more at हिन्दुस्तान


