कर्नाटक में वेश्यावृत्ति के संदेह में पड़ोसियों ने मां-बेटी पर किया हमला, फाड़े कपड़े
बेलगावी (कर्नाटक) में वेश्यावृत्ति में लिप्त होने के संदेह में पड़ोसियों ने एक महिला व उसकी बेटी के घर में घुसकर उनपर हमला कर मारपीट की और कथित तौर पर उनके कपड़े फाड़ दिए। पड़ोसियों के अनुसार, अक्सर मां-बेटी के घर अजनबी आते थे। बकौल महिला, उनके परिवार पर झूठा आरोप लगाकर इस तरह की शर्मनाक हरकत की गई है।
read more at ABP न्यूज़


