कार की टक्कर से यूपी में पलटी वैन कई मीटर तक घिसटी, महाकुंभ से लौट रहा परिवार हुआ घायल
कौशांबी (यूपी) में मंगलवार को एक कार की टक्कर लगने से पलटी वैन कई मीटर तक घिसटती चली गई जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वैन में सवार एक परिवार के 5 लोग घायल हो गए जो प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहे थे। वहीं, पुलिस ने घायलों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
read more at इंडिया टीवी


