झारखंड में पिकनिक मनाने गए 3 युवकों की झरने में डूबने से हुई मौत
रांची (झारखंड) के तिरू फॉल में शुक्रवार को पिकनिक मनाने गए 3 युवकों की नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, मृतकों में शामिल एक शख्स चान्हो और 2 लोग रांची के रहने वाले थे और उनकी उम्र 20 से 25 साल के बीच थी। गोताखोरों ने तीनों के शव पानी से बाहर निकाल लिए हैं।
read more at भाषा


