यूपी में 36 डिजिट में किसान के खाते में जमा हुई थी राशि, स्क्रीनशॉट आया सामने
हाथरस (उत्तर प्रदेश) में अजीत नामक किसान के खाते में तकनीकी गड़बड़ी के चलते आई राशि 36 अंकों (₹1,00,13,56,00,00,01,39,54,21,00,23,56,00,00,01,39,542) में थी जिसका स्क्रीनशॉट सामने आया है। एक दिन पहले ही किसान के एयरटेल पेमेंट बैंक के खाते से ₹1800 कटे थे। इतनी राशि जमा होने के बाद किसान अस्थायी रूप से दुनिया का सबसे अमीर शख्स बन गया था।
read more at ABP न्यूज़


