Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महाराष्ट्र के नागपुर में बस से टक्कर के बाद पलटा ट्रक, 4 लोगों की मौत व 20 घायल

short by श्वेता भारती / on Thursday, 5 September, 2024
महाराष्ट्र के नागपुर में गुरुवार को बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 अन्य लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक पलट गया और बस के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, ट्रक चालक की लापरवाही के कारण हादसा हुआ।