शूटर रुबीना फ्रांसिस ने जीता पेरिस पैरालंपिक्स में भारत का 5वां पदक
भारत की 25-वर्षीय शूटर रुबीना फ्रांसिस ने पेरिस पैरालंपिक्स में पी2 विमेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 के फाइनल में कांस्य पदक जीता है। वह 211.1 के स्कोर के साथ इवेंट में तीसरे स्थान पर रहीं। पेरिस पैरालंपिक्स 2024 में भारत का यह 5वां पदक है। इस इवेंट में ईरान और तुर्किए की शूटर ने क्रमश: गोल्ड और सिल्वर जीता।
read more at Paralympics


