Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारत-पाकिस्तान ने एक-दूसरे को परमाणु ठिकानों की दी जानकारी, जानिए वजह

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Thursday, 1 January, 2026
विदेश मंत्रालय ने बताया है कि भारत और पाकिस्तान ने डिप्लोमैटिक चैनलों के ज़रिए अपने परमाणु ठिकानों की जानकारी का आदान-प्रदान किया है। यह 1992 से हर साल 1 जनवरी को किया जाता है जो 1988 में साइन किए एक समझौते का हिस्सा है। समझौते में तय हुआ था कि दोनों देश एक-दूसरे के परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमला नहीं करेंगे।