यूपी में 'मेरी मौत से शादी का खर्चा बच जाएगा पापा' लिखकर लड़की ने की खुदकुशी
कन्नौज (यूपी) में एक 19-वर्षीय लड़की ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतका के पास मिले सुसाइड नोट में लिखा है, "पापा...मेरी मौत से शादी में होने वाला खर्च बच जाएगा, आपने कभी मुझ पर विश्वास नहीं किया।" वहीं, मृतका के मामा ने सौतेली मां पर भांजी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।
read more at हिन्दुस्तान


