क्या आज खुला रहेगा शेयर मार्केट? जानें क्या रहेगी टाइमिंग
7 जून, शनिवार को शेयर बाज़ार लाइव ट्रेडिंग के लिए नहीं खुलेगा लेकिन एनएसई आज एक मॉक ट्रेडिंग सेशन आयोजित करेगा। यह सत्र कैपिटल मार्केट, फ्यूचर्स ऐंड ऑप्शंस, करेंसी और कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:20 बजे तक चलेगा। मॉक सेशन का उद्देश्य तकनीकी परीक्षण और सिस्टम की जांच है, इसमें लाइव ट्रेडिंग नहीं होती है।
read more at Times Now नवभारत


