शादी की रस्मों के बीच दूल्हे ने सबके सामने लौटाए दहेज के ₹21 लाख, भावुक हुई दुल्हन
मुज़फ्फरनगर (यूपी) में एक शादी उस समय चर्चा का केंद्र बन गई जब दूल्हे ने शादी की रस्मों के बीच सबके सामने दहेज के ₹21 लाख लौटा दिए। यह देख दुल्हन और उसका परिवार भावुक हो गया। दूल्हे अवधेश ने कहा, "मैंने शुरू से साफ कह दिया था कि मैं दहेज नहीं लूंगा...यह उसका (दुल्हन) हक है, मेरा नहीं।"
read more at हिन्दुस्तान


