Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

केरल के मंत्री की भतीजी और उसके पति के जले हुए शव उनके घर से बरामद

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Friday, 29 August 2025
केरल के वन मंत्री एके ससींद्रन की भतीजी श्रीलेखा (67) और उनके पति (76) के जले हुए शव उनके चिरक्कल स्थित घर पर मिले हैं। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की है। पुलिस ने बताया कि श्रीलेखा के सिर पर चोट के निशान मिले हैं और घर से खून के धब्बों वाला एक हथौड़ा बरामद किया गया है।