Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

चैंपियंस ट्रॉफी के डेब्यू मैच में शतक जड़ने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज़ बने शुभमन गिल

short by अनुज श्रीवास्तव / on Thursday, 20 February, 2025
चैंपियंस ट्रॉफी के डेब्यू मैच में ओपनर शुभमन गिल शतक जड़ने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज़ बन गए हैं। गिल ने गुरुवार को टूर्नामेंट में भारत के पहले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ 129 गेंदों में नाबाद 101 रन बनाए। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, मोहम्मद कैफ व शिखर धवन चैंपियंस ट्रॉफी में डेब्यू पर शतक बनाने वाले अन्य बल्लेबाज़ हैं।