Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

टी20I गेंदबाज़ी रैंकिंग्स में संयुक्त रूप से आठवें स्थान पर पहुंचे अर्शदीप सिंह

short by मनीष झा / on Wednesday, 9 October, 2024
आईसीसी ने गेंदबाज़ों की ताज़ा टी20I रैंकिंग्स जारी की है जिसमें भारतीय तेज़ गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह दक्षिण अफ्रीकी तेज़ गेंदबाज़ ऑनरिक नॉर्खिया के साथ संयुक्त रूप से 8वें स्थान पर पहुंच गए हैं। अर्शदीप और नॉर्खिया के संयुक्त रूप से 642 रेटिंग अंक हैं। इंग्लैंड के आदिल रशीद टी20I में गेंदबाज़ों की रैंकिंग्स में पहले स्थान पर हैं।
read more at भाषा